Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

नदी में नहाने के उतरे दो लड़कों की डूबने से मौत, एक लापता

चतरा (झारखंड), चार सितंबर (भाषा) झारखंड के चतरा जिले में शुक्रवार को तड़गू नदी में नहाने गए दो लड़कों की डूबने से मौत हो गई जबकि एक अन्य लापता हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना सुबह करीब 10 बजे घुरनाडीह गांव में हुई।

सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, 'नदी में नहाने के दौरान दो लड़के डूब गए जबकि एक लापता हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों लड़कों के शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि लापता किशोर की तलाश जारी है।'

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान प्रिंस कुमार (16) और अंश प्रकाश (11) के रूप में हुई है। उसने बताया कि नदी किनारे से दो साइकिल, तीन जोड़ी चप्पल, दो बैग और अन्य सामान बरामद किया गया है।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश