Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

टाटा रियल्टी ने गौरव जैन को एमडी एवं सीईओ नियुक्त किया

नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (टीआरआईएल) ने गौरव जैन को अपना नया प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने बताया कि जैन एक अक्टूबर से पद संभालेंगे।

टीआरआईएल टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है। जैन अप्रैल 2018 से टीआरआईएल के एमडी एवं सीईओ रहे संजय दत्त का स्थान लेंगे।

रियल एस्टेट क्षेत्र में 23 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले गौरव जैन बिड़ला एस्टेट्स, गोदरेज प्रॉपर्टीज, महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स लिमिटेड और यूनिटेक समूह में काम कर चुके हैं।

टीआरआईएल के चेयरमैन प्रवीर सिन्हा ने कहा कि जैन को आवासीय और वाणिज्यिक, दोनों क्षेत्रों में रियल एस्टेट का व्यापक अनुभव है और कारोबार खड़ा करने तथा उसका विस्तार करने का उनका रिकॉर्ड रहा है।

उन्होंने कहा कि टाटा रियल्टी कारोबार के विस्तार, पोर्टफोलियो को मजबूत करने और अधिक संभावनाओं वाले बाजारों पर ध्यान दे रही है।

भाषा योगेश

योगेश