Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

उप्र: गंगा एक्सप्रेस वे पर बस पलटी, 15 लोग घायल

बदायूं (उप्र), चार सितंबर (भाषा) बदायूं जिले के थाना हजरतपुर क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार सुबह हरदोई से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस के पलट जाने से उसमें सवार कम से कम 15 यात्री घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक कुमार सिंह ने बताया है कि हरदोई से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस आज सुबह गंगा एक्सप्रेसवे पर आगे का टायर फटने के कारण पलट गई ।

उन्होंने बताया कि बस में लगभग 125 यात्री सवार थे ।

घटना के बाद थाना पुलिस और आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में 15 लोग घायल हुए हैं और सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद बस को गंगा एक्सप्रेस वे से हटवा कर यातायात सुचारू कराया गया।

भाषा सं जफर शोभना

शोभना