Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल की मौत

नोएडा, चार सितंबर (भाषा) यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में बीती रात सड़क पार करते समय एक हेड कांस्टेबल को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मूल रूप से मुजफ्फरनगर के दतिया नगर गांव निवासी राजपाल सिंह विगत तीन वर्षों से थाना नॉलेज पार्क में तैनात थे।

कुमार ने बताया कि राजपाल सिंह बृहस्पतिवार रात यमुना एक्सप्रेसवे के ‘जीरो प्वाइंट’ पर ड्यूटी पर तैनात है, तभी एक अज्ञात कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

भाषा सं. वैभव

वैभव