Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस के शेयर 76 प्रतिशत से अधिक बढ़त पर सूचीबद्ध

नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस के शेयर शुक्रवार को शेयर बाजार में शानदार शुरुआत करते हुए 429 रुपये के निर्गम मूल्य से 76 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुए और बाद में और तेजी के साथ अपने ऊपरी सर्किट स्तर पर पहुंच गए।

कंपनी के शेयर ने एनएसई पर 757 रुपये पर कारोबार शुरू किया, जो निर्गम मूल्य से 76.46 प्रतिशत अधिक है।

बीएसई पर ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस का शेयर 746.30 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 73.96 प्रतिशत अधिक है।

बाद में शेयर निर्गम मूल्य की तुलना में 111.75 प्रतिशत बढ़कर एनएसई पर 908.40 रुपये और 108.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ बीएसई पर 895.55 रुपये के ऊपरी सर्किट पर पहुंच गया।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन एनएसई पर 10,647.44 करोड़ रुपये और बीएसई पर 10,496.83 करोड़ रुपये रहा।

ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस का आईपीओ मंगलवार को बोली के अंतिम दिन 135.88 गुना अभिदान के साथ बंद हुआ था।

कंपनी ने एंकर (बड़े) निवेशकों से 216 करोड़ रुपये जुटाए थे।

कंपनी का आईपीओ पूरी तरह नए इक्विटी शेयर जारी करने पर आधारित था और इसका कुल आकार 720 करोड़ रुपये था। इसके लिए प्रति शेयर 408-429 रुपये का मूल्य दायरा तय किया गया था।

भाषा योगेश

योगेश