Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

कॉजपा समर्थकों ने संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन किया, हमले के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रवक्ता सौरव दास सहित संगठन के समर्थक शुक्रवार को यहां संसद मार्ग थाने के बाहर एकत्र हुए और एक प्रदर्शनकारी छात्र के पिता पर कथित हमले को लेकर स्वयंभू हिंदुत्व ‘इंफ्लूएंसर’ स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विरोध प्रदर्शन उस साक्षात्कार के वायरल होने के बाद आयोजित किया गया जिसमें भारद्वाज ने जंतर मंतर पर 20 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान कॉजपा प्रदर्शनकारी निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर हमला करने का दावा किया था।

कॉजपा ने दिल्ली पुलिस पर भारद्वाज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में विफल रहने का आरोप लगाया है और संजय के लिए न्याय की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने ‘‘दिल्ली पुलिस न्याय करो’’ के नारे लगाए।

हालाँकि, दिल्ली पुलिस ने इस दावे का खंडन किया है कि संजय की सिर की हड्डी टूट गई थी। पुलिस ने कहा कि हाथापाई के दौरान उन्हें मामूली चोट लगी थी और उनकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।

थाने के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है, अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया गया है और कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवरोधक लगाए गए हैं।

भाषा नोमान

सिम्मी

सिम्मी