Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

दिल्ली में मध्यम बारिश की संभावना

नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे और मौसम विभाग ने मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.6 डिग्री अधिक है।

केंद्रवार आंकड़ों के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है, जबकि लोधी रोड में यह सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रिज में न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि आया नगर में यह 27 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह के समय आर्द्रता 75 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 74 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा प्रचेता वैभव

वैभव