Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

उप्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने लोगों को दीं जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

लखनऊ, चार सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को जन्माष्टमी के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और भगवान कृष्ण की शिक्षाओं का उल्लेख किया।

आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्‌ ,भक्ति, प्रेम एवं धर्म के शाश्वतआलोक, वासुदेव भगवान श्रीकृष्ण के पावन अवतरण दिवस 'श्रीकृष्ण जन्माष्टमी' पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ भक्तवत्सल भगवान श्रीकृष्ण की असीम कृपा से सभी के जीवन में प्रेम, करुणा, धर्म एवं निष्काम कर्म के आदर्श प्रतिष्ठित हों तथा चराचर जगत में सुख, शांति, समृद्धि व लोकमंगल का विस्तार हो, यही प्रार्थना है।’’

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी लोगों को जन्माष्टमी पर शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘जन्माष्टमी के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म के मार्ग पर अडिग रहने, कर्म को सर्वोच्च मानने और सत्य के लिए सदैव संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। श्रीमद्भगवद्गीता में उनके दिव्य उपदेश आज भी मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं।’’

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा, ‘‘ वसुदेव सुतं देवं, कंस चाणूर मर्धनं। देवकी परमानन्दं, कृष्णं वन्दे जगत गुरुं। समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं।’’

भाषा सं जफर वैभव शोभना

शोभना