बेंगलुरु, तीन सितंबर (भाषा) मंगलुरु में एक ऑनलाइन खुदरा भंडारण केंद्र का खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने निरीक्षण किया। यह कार्रवाई एक उपभोक्ता की उस शिकायत के बाद की गई, जिसमें उसने बताया था कि तत्काल सामान पहुंचाने वाले मंच के जरिए खरीदे गए एक अंडे के अंदर उसे कीड़ा मिला। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि एक उपभोक्ता ने तत्काल सामान पहुंचाने वाले मंच के माध्यम से खरीदे गए अंडे के अंदर कीड़ा मिलने की शिकायत की थी। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मंगलुरु स्थित ऑनलाइन खुदरा भंडारण केंद्र का निरीक्षण किया।
उपभोक्ता ने स्वास्थ्य मंत्री यू. टी. खादर से शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ऑनलाइन खरीदे गए कुछ अंडे क्षतिग्रस्त थे और उनमें से एक अंडे के अंदर कीड़ा मिला।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शहर के फाल्नीर इलाके में स्थित फाल्नीर स्क्वायर से संचालित ऑनलाइन खुदरा भंडारण केंद्र का निरीक्षण किया।
एहतियाती कदम के तौर पर खाद्य भंडारण क्षेत्र की पूरी तरह सफाई और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए केंद्र के भंडारण कक्ष को अस्थायी रूप से बंद कर सील कर दिया गया।
भाषा तान्या शफीक
शफीक