Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

जन्माष्टमी पर पुरी मंदिर पांच घंटे के लिए बंद रहेगा, भगवान जगन्नाथ देंगे श्रीकृष्ण को जन्म

पुरी, तीन सितंबर (भाषा) पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर शुक्रवार को जन्माष्टमी के अवसर पर एक विशेष अनुष्ठान के लिए पांच घंटे बंद रहेगा। इस दौरान भगवान जगन्नाथ स्वयं मातृ रूप में श्रीकृष्ण को जन्म देंगे।

मंदिर प्रशासन ने बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में कहा कि चार सितंबर को शाम सात बजे से देर रात 12 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए भगवान के दर्शन बंद रहेंगे।

एक विशेषज्ञ के अनुसार, इसके एक दिन पहले भगवान जगन्नाथ को ‘जेउता भोग’ अर्पित किया जाता है। यह एक विशेष औषधीय भोजन होता है, जिसे प्रसव पीड़ा कम करने के लिए दिया जाता है।

एक स्कॉलर के अनुसार, भगवान जगन्नाथ को भगवान विष्णु के सभी 10 ‘अवतारों’ की माता माना जाता है, जिनमें श्रीकृष्ण, श्रीराम और भगवान बलराम भी शामिल हैं।

श्री जगन्नाथ संस्कृति के जानकार डॉ. भास्कर मिश्रा ने कहा, 'श्रीराम नवमी से एक रात पहले और जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भी भगवान को जेउता भोग अर्पित किया जाता है। उन्हें महाविष्णु, यानी परम भगवान के रूप में पूजा जाता है।'

मिश्रा ने बताया कि रात में मंदिर के मुख्य द्वार बंद किए जाने से पहले भगवान को जेउता भोग अर्पित किया जाता है।

भाषा तान्या रंजन

रंजन