Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की आशंका वाले सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में महुआ मोइत्रा को समन

कोलकाता, तीन सितंबर (भाषा) तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को उनके एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सांप्रदायिक वैमनस्य को बढ़ावा देने की आशंका से जुड़े मामले में पुलिस ने समन जारी किया है। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कृष्णानगर की सांसद को पूछताछ के लिए शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे साइबर अपराध विभाग के समक्ष पेश होने को कहा गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘डायमंड हार्बर के एक निवासी की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि मोइत्रा के ‘एक्स’ हैंडल से किया गया एक पोस्ट सांप्रदायिक वैमनस्य को बढ़ावा देने की क्षमता रखता है। डायमंड हार्बर जिला पुलिस के साइबर अपराध विभाग ने उन्हें शनिवार को पेश होने के लिए समन किया है।’’

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने ऐसे प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है, जिनमें कुछ गैर-जमानती धाराएं भी शामिल हैं।

यह घटनाक्रम पश्चिम बंगाल में जारी राजनीतिक तनाव के बीच सामने आया है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस अभूतपूर्व संगठनात्मक संकट का सामना कर रही है।

मोइत्रा ने एक सितंबर को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया था कि उत्तर बंगाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी वाले एक कार्यक्रम में राज्य प्रशासन के मुस्लिम अधिकारियों को जानबूझकर शामिल नहीं किया गया।

उन्होंने अधिकारियों के नाम लेते हुए आरोप लगाया था कि कुछ मुस्लिम आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को या तो कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया या उन्हें इसमें शामिल होने से रोका गया। उन्होंने सवाल किया था कि क्या उन्हें उनके धर्म के कारण कार्यक्रम से बाहर रखा गया।

इसके बाद डायमंड हार्बर के एक निवासी ने शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि मोइत्रा की टिप्पणियां सांप्रदायिक उकसावे के समान हैं।

भाषा रवि कांत रवि कांत रंजन

रंजन