Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

तीन लाख रुपए की रिश्वत लेते सामाजिक न्याय विभाग का संयुक्त निदेशक गिरफ्तार

जयपुर, तीन सितंबर (भाषा) राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अजमेर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक जयप्रकाश चरण को कथित तौर पर तीन लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता की संस्था के लिए ‘एग्रीमेंट लेटर’ जारी करने और उसके बिलों को मंजूरी देने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी की जयपुर इकाई ने जाल बिछाया और चरण को शिकायतकर्ता से तीन लाख रुपए की कथित रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

गुप्ता ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

भाषा बाकोलिया शफीक

शफीक