Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

सीबीआई ने ‘अर्थकॉन यूनिवर्सल इंफ्राटेक’ और उसके निदेशकों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ग्रेटर नोएडा की एक आवासीय परियोजना से जुड़े मामले में ‘अर्थकॉन यूनिवर्सल इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड’ और उसके निदेशकों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है।

यह मामला कथित ‘बैंकर-बिल्डर गठजोड़’ से जुड़े उन 31 मामलों में शामिल है, जिनकी जांच सीबीआई कर रही है। इन मामलों में हजारों घर खरीददारों के साथ कथित तौर पर धोखाधड़ी किया गया।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सीबीआई ने बैंकर-बिल्डर गठजोड़ से जुड़े मामलों में यहां विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष 19वां आरोपपत्र दाखिल किया है।

प्रवक्ता ने बयान में कहा कि एजेंसी ने आरोप लगाया है कि बिल्डर कंपनी और उसके निदेशकों ने झूठे आश्वासनों एवं धोखाधड़ीपूर्ण प्रस्तुतियों के जरिए घर खरीददारों और निवेशकों को कथित तौर पर निवेश के लिए प्रेरित किया तथा अवैध और छलपूर्ण तरीकों से वित्तीय लाभ हासिल किया।

प्रवक्ता के अनुसार, जांच के दौरान आरोपियों के खिलाफ ‘‘पर्याप्त साक्ष्य’’ सामने आए हैं तथा आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं।

सीबीआई ने कथित बैंकर-बिल्डर गठजोड़ के संबंध में देशभर की विभिन्न बिल्डर कंपनियों और वित्तीय संस्थानों के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर मामले दर्ज किए हैं।

भाषा रवि कांत रवि कांत राजकुमार

राजकुमार