Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

आईटीईसी सदस्य देशों के अधिकारियों के लिए वित्तीय अपराधों पर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम आयोजित किया गया

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने विदेश मंत्रालय के 'भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग' कार्यक्रम के तहत 13 देशों के 30 अधिकारियों के लिए आर्थिक अपराधों की जांच पर एक सप्ताह का प्रशिक्षण पाठ्यक्रम आयोजित किया।

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि सीबीआई अकादमी में बुधवार को संपन्न हुए इस पाठ्यक्रम में मुख्य रूप से आर्थिक अपराधों की जांच पर ध्यान दिया गया।

सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आर्थिक अपराध के मामलों से निपटने में जागरूकता, जानकारी और व्यावहारिक कौशल को बेहतर बनाने के लिए जानकारी दी गई। इसमें इन मामलों से जुड़ी चुनौतियां, मानक संचालन प्रक्रियाएं और जांच एवं अभियोजन के लिए सबसे अच्छे तरीकों के बारे में बताया गया।

इस पाठ्यक्रम में भूटान, फिजी, इस्वातीनी राजशाही (पूर्व में स्वाजीलैंड), लेबनान, लेसोथो, लाइबेरिया, मालदीव, मॉरीशस, मैक्सिको, ओमान, तंजानिया, थाईलैंड और जाम्बिया के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश