Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

दिल्ली यातायात पुलिस ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर वकील संघों को दी जानकारी

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) दिल्ली यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय, दिल्ली उच्च न्यायालय और पटियाला हाउस अदालत के वकील संघों के साथ एक बैठक की। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (11-12 सितंबर) के दौरान यातायात और पार्किंग व्यवस्था के बारे में जानकारी देना था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि तीनों वकील संघों के प्रतिनिधियों को शिखर सम्मेलन के दौरान भीड़ और यातायात जाम को नियंत्रित करने के लिए लागू की जा रही यातायात प्रबंधन योजनाओं और विशेष पार्किंग व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि यातायात पुलिस के अधिकारियों ने प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय और पटियाला हाउस अदालत के भीतर और आसपास यातायात की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण शहर में विशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी) की आवाजाही बढ़ेगी और सुरक्षा को लेकर कड़े यातायात नियम लागू करने होंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए, यातायात पुलिस प्रभावित होने वाले संभावित पक्षों और संस्थानों से निरंतर संपर्क और समन्वय बना रही है।

भाषा सुमित पवनेश

पवनेश