Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

बांग्लादेश के उच्चायुक्त ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की

श्रीनगर, तीन सितंबर (भाषा) भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. रियाज हमीदुल्लाह ने बृहस्पतिवार को यहां जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता के अनुसार, दोनों नेताओं की मुलाकात अब्दुल्ला के सरकारी सचिवालय स्थित कार्यालय में हुई।

प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में उच्चायुक्त का स्वागत किया और बागवानी, चिकित्सा शिक्षा तथा सहयोग के अन्य संभावित क्षेत्रों सहित आपसी हित के विषयों पर चर्चा की।

भाषा

शुभम माधव

माधव