Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर 11 सितंबर को दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालय बंद रहेंगे

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में केंद्र सरकार के सभी कार्यालय 11 सितंबर को बंद रहेंगे। बृहस्पतिवार को जारी एक सरकारी आदेश में यह कहा गया।

आदेश के अनुसार, ब्रिक्स व्यापार मंच और 18वां ब्रिक्स नेताओं का शिखर सम्मेलन 11 से 13 सितंबर तक यहां भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा।

कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार, इस शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स के लगभग तीस सदस्य और सहयोगी देशों के नेता, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख और भारत सहित ब्रिक्स देशों के कारोबारी प्रतिनिधि शामिल होंगे।

इसमें कहा गया है, 'इस कार्यक्रम की व्यापकता और इसके लिए जरूरी बड़े रसद इंतजामों को देखते हुए और आम जनता को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए यह फैसला किया गया है कि दिल्ली/नयी दिल्ली में स्थित केंद्र सरकार के कार्यालय शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को बंद रहेंगे (12 और 13 सितंबर 2026 को क्रमशः शनिवार और रविवार है)।'

भाषा

शुभम माधव

माधव