Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

कमजोर हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा भाव में गिरावट

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के अनुरूप कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को ग्वारगम की कीमत 50 रुपये की गिरावट के साथ 13,356 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 50 रुपये यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 13,356 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। इसमें 53,405 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग तथा उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति होने के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश