Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

ताजा सौदों की लिवाली से बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को बिनौला तेल खली की कीमत 4 रुपये की तेजी के साथ 3,374 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।

एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के दिसंबर माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 4 रुपये यानी 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,374 रुपये प्रति क्विंटल हो गई जिसमें 6,440 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मवेशीचारा निर्माता कंपनियों की बढ़ती मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से यहां बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश