नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को धनिया की कीमत 172 रुपये की तेजी के साथ 15,640 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।
एनसीडीईएक्स में धनिया के अक्टूबर महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 172 रुपये या 1.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,640 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। इसमें 19,710 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख और उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति होने के कारण मुख्यत: धनिया वायदा कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश