Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

मजबूत वैश्विक रुख से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) मजबूत वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,38,128 रुपये प्रति किग्रा हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,862 रुपये यानी 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,38,128 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 2,445 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65.99 डॉलर प्रति औंस हो गयी।

भाषा राजेश राजेश

राजेश