Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

राज्य कृषि विकास योजना के तहत 286.46 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मिली मंजूरी

लखनऊ, तीन सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2026-27 के लिए राज्य कृषि विकास योजना (एसएडीपी) के तहत 286.46 करोड़ रुपये की कृषि परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने बृहस्पतिवार को विभागों को निर्देश दिया कि वे तय समय-सीमा के भीतर काम पूरा करें और वित्त वर्ष के दौरान जारी धन का पूरा इस्तेमाल सुनिश्चित करें।

गोयल की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय मंजूरी समिति की तीसरी बैठक में प्राथमिकता के आधार पर चल रही परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 101.13 करोड़ रुपये और कृषि व संबंधित विभागों और संस्थानों द्वारा प्रस्तावित नयी परियोजनाओं के लिए 185.33 करोड़ रुपये मंजूर किये गये।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गोयल ने विभागों को गुणवत्ता, वित्तीय अनुशासन और प्रभावी निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया, साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों को योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले।

बयान में कहा गया है कि स्वीकृत परियोजनाओं में बेहतर कृषि मशीनरी, सिंचाई ट्यूबवेल और जल निकासी सुविधाओं के जरिये सरकारी कृषि फार्मों को आधुनिक बनाने के लिए 60 करोड़ रुपये का दो साल का कार्यक्रम शामिल है।

भाषा सलीम जितेंद्र अजय

अजय