Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

पायलट के बीमार पड़ने पर बेंगलुरु जा रही इंडिगो की उड़ान मस्कट की ओर मोड़ी गई

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) दोहा से बेंगलुरु जा रहे इंडिगो के एक विमान को पायलट के बीमार पड़ने के बाद बृहस्पतिवार को मस्कट की ओर मोड़ दिया गया।

यह उड़ान (6ई 1302) ए321 विमान के जरिए संचालित की जा रही थी।

विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा कि चालक दल के सदस्यों में से एक को तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता होने के कारण दोहा से बेंगलुरु जाने वाली उड़ान को मस्कट की ओर मोड़ दिया गया।

विमानन कंपनी ने कहा कि विमान के मस्कट में उतरने के बाद संबंधित चालक दल के सदस्य का चिकित्सकीय दल ने उपचार किया और अब उनकी हालत बेहतर है। यात्रियों को बेंगलुरु पहुंचाने के लिए एक वैकल्पिक विमान और चालक दल की नयी टीम की व्यवस्था की गई है।

इस संबंध में और अधिक जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है।

भाषा प्रचेता नरेश

नरेश