Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

जम्मू-कश्मीर: रियासी के जंगल में ग्रेनेड, गोला-बारूद का जखीरा बरामद

रियासी/जम्मू, तीन सितंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को एक तलाशी अभियान के दौरान हथियारों का एक जखीरा बरामद किया जिसमें एक पिस्तौल, एक ग्रेनेड और 184 गोलियां शामिल हैं।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सेना की स्थानीय खुफिया इकाई से मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर, सुरक्षा बलों द्वारा जिले के माहोर इलाके में खताजी रिज के घने जंगलों में एक तलाशी अभियान चलाया गया था।

अभियान के दौरान, बलों ने युद्ध जैसा साजो-सामान बरामद किया, जिसमें एके-47 राइफल की 140 गोलियां, पिका (मशीन गन) की 19 गोलियां, पिस्तौल की 25 गोलियां, एक पिस्तौल, एक ग्रेनेड, छह कैसेट और एके की एक मैग्जीन शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बरामदगी के सिलसिले में जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा सुमित पवनेश

पवनेश