Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

अरुणाचल विधानसभा के दो दिवसीय सत्र का एजेंडा तय

ईटानगर, तीन सितंबर (भाषा) अरुणाचल प्रदेश विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति (बीएसी) ने बृहस्पतिवार को यहां हुई अपनी बैठक के दौरान आठ और नौ सितंबर को होने वाले दो दिवसीय विशेष सत्र के एजेंडे को अंतिम रूप दे दिया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

विधानसभा अध्यक्ष तेसाम पोंगटे की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रस्तावित सरकारी कामकाज और विधायी मामलों की समीक्षा की गई ताकि आठ से नौ सितंबर को होने वाले दो दिवसीय सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही का सुचारू और व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित हो सके।

विधानसभा अध्यक्ष के जनसंपर्क प्रकोष्ठ द्वारा जारी बयान के अनुसार, बैठक में संसदीय कार्य मंत्री पासंग दोरजी सोना, उपाध्यक्ष कारदो नयीग्योर और विधायक कुमार वाई शामिल हुए, जिन्होंने सदन के पटल पर रखे जाने वाले प्रमुख प्रशासनिक और विधायी विषयों पर विचार-विमर्श किया।

भाषा प्रचेता नरेश

नरेश