Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर 11 सितंबर को दिल्ली सरकार के कार्यालय बंद रहेंगे

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) दिल्ली सरकार के सभी कार्यालय, उसके स्वायत्त निकाय और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण 11 सितंबर को बंद रहेंगे। यह जानकारी बृहस्पतिवार को जारी एक आदेश में दी गई।

शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को आयोजित होने वाला है। इसका मुख्य आयोजन भारत मंडपम में होगा, जहां कई द्विपक्षीय बैठकें भी आयोजित की जाएंगी।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया, “दिल्ली के उपराज्यपाल को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और उससे संबंधित व्यवस्थाओं के मद्देनजर दिल्ली सरकार के अधीन सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में 11 सितंबर (शुक्रवार) को अवकाश घोषित करते हुए प्रसन्नता हो रही है।”

भारत इस वर्ष अध्यक्ष के रूप में भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स के सदस्य और साझेदार देशों के नेताओं के साथ-साथ आमंत्रित देशों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

भाषा तान्या नरेश

नरेश