Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

उप्र: शाहजहांपुर में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत

शाहजहांपुर, तीन सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बृहस्पतिवार दोपहर खेत में लगी फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए मशीन लगाने के दौरान करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर शुभम वर्मा ने बताया कि कांट थाना क्षेत्र के इंदेपुर गांव निवासी श्यामा चरण वर्मा (65) अपने बेटे सुमित वर्मा (28) के साथ खेत में लगी बाजरे की फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए खेत के चारों ओर तार लगाने का काम कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि इस दौरान पास में लगे बिजली के खंभे से आए करंट से दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

भाषा सं. सलीम जितेंद्र

जितेंद्र