Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

उत्तराखंड: प्रोफेसर सतपाल बिष्ट को कुमाऊं विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियक्त किया गया

देहरादून, तीन सितंबर (भाषा) प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को उत्तराखंड के नैनीताल स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया। एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी।

लोकभवन द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, उत्तराखंड के राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने प्रो. बिष्ट को कुमाऊं विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया।

प्रो. बिष्ट को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए कुलपति नियुक्त किया गया है।

शिक्षण और शोध कार्यों में 30 वर्ष से अधिक का अनुभव रखने वाले प्रो. बिष्ट वर्तमान में अल्मोड़ा स्थित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति के पद पर कार्यरत हैं।

भाषा दीप्ति जितेंद्र

जितेंद्र