Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

उपराष्ट्रपति राधाकृष्ण शुक्रवार को पंजाब विश्वविद्यालय में सुविधा केंद्रों का करेंगे उद्घाटन

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन शुक्रवार को चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय में सुविधा केंद्रों का उद्घाटन करेंगे।

उपराष्ट्रपति इस विश्वविद्यालय के पदेन कुलाधिपति भी हैं।

उपराष्ट्रपति कार्यालय से बृहस्पतिवार को जारी किये गये एक बयान में कहा गया कि अपनी यात्रा के दौरान राधाकृष्णन ‘सोफिस्टिकेटेड एनालिटिकल इंस्ट्रूमेंट फैसिलिटी/सेंट्रल इंस्ट्रूमेंटेशन लेबोरेटरीज’ में ‘एडवांस्ड इंस्ट्रूमेंटेशन फैसिलिटी’ का उद्घाटन करेंगे।

वह ‘पंजाब यूनिवर्सिटी टेक इनोवेशन फोरम’ का भी उद्घाटन करेंगे, जो विश्वविद्यालय के अनुसंधान, नवोन्मेष और स्टार्टअप सहायक तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

भाषा

राजकुमार पवनेश

पवनेश