Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

बिहार: पटना में व्यक्ति ने सास और मां को पीटा, घायल

पटना, तीन सितंबर (भाषा) बिहार की राजधानी पटना में एक व्यक्ति ने घर के अंदर अपनी मां और सास की कथित रूप से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना पटना जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सोना गोपालपुर गांव में हुई।

पटना सदर-दो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रंजन कुमार ने बताया, “घर के अंदर एक व्यक्ति द्वारा महिलाओं की पिटाई किए जाने की सूचना मिलने पर गोपालपुर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और दोनों घायल महिलाओं को वहां से बाहर निकाला।”

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी राजपाल महतो को उसकी चार वर्षीय बेटी के साथ घर के अंदर बंद पाया।

पुलिस ने दरवाजा खोलकर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पुलिस ने बताया कि बच्ची को कोई चोट नहीं आई है।

कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार, राजपाल महतो मानसिक रूप से अस्वस्थ है और घटना के समय उसकी मानसिक स्थिति अस्थिर थी।

उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम घटनास्थल का निरीक्षण करेगी और यह पता लगाएगी कि हमले में किस हथियार का इस्तेमाल किया गया था।

अधिकारी ने बताया, “पुलिस यह भी सत्यापित कर रही है कि महतो का कोई आपराधिक इतिहास है या नहीं। साथ ही, उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना के समय वह शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ के प्रभाव में था या नहीं।”

उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भाषा कैलाश जितेंद्र

जितेंद्र