Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

हरियाणा के यमुनानगर में जिम के बाहर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

यमुनानगर, तीन सितंबर (भाषा) हरियाणा के यमुनानगर में बृहस्पतिवार को अज्ञात हमलावरों ने वित्तदाता (फाइनेंसर) की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बाइक पर सवार हमलावरों ने मॉडल टाउन इलाके में स्थित जिम से बाहर निकलते समय प्रेम नगर निवासी हरभजन सिंह (62) पर गोलियां चलाई और मौके से फरार हो गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष चौधरी ने बताया कि सिंह को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

भाषा

राखी पवनेश

पवनेश