Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

ओडिशा के कटक में डेयरी कारखाने में आग लगी, कोई हताहत नहीं

कटक, तीन सितंबर (भाषा) ओडिशा के कटक जिले में बृहस्पतिवार सुबह एक डेयरी कारखाने में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कटक के उप अग्निशमन अधिकारी अबनी स्वैन के अनुसार, जगतपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित इस कारखाने की 'कूलिंग यूनिट' से सुबह करीब सात बज कर 40 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि दमकल के चार वाहनों ने कई घंटे चले अभियान के बाद आग पर काबू पाया।

अधिकारी के अनुसार, घटना के समय परिसर खाली होने के कारण किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

स्वैन ने बताया कि घटना की प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण 'फ्रीजिंग यूनिट' में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘आग लगने के वास्तविक कारण का पता लगाने और यह जांचने के लिए विस्तृत जांच की जाएगी कि कारखाना आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन कर रहा था या नहीं।’’

भाषा प्रचेता नरेश

नरेश