Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

कानपुर में भारतीय जीवन बीमा निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में आग, कोई हताहत नहीं

(मामूली सुधार के साथ)

कानपुर (उप्र), तीन सितंबर (भाषा) कानपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र में एक निजी इमारत में स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई, जिससे कर्मचारियों और भवन के आसपास रहने वाले लोगों के बीच दहशत फैल गयी।

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि कार्यालय में धुआं और आग की लपटें देखे जाने के बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचीं।

लाल ने बताया कि चार दमकल गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।’’

आग से कार्यालय के अंदर रखी कई फाइलें और दस्तावेज कथित तौर पर जल गए।

अधिकारियों ने अभी तक नुकसान का आकलन नहीं किया है और आग लगने का सही कारण भी तुरंत पता नहीं चल पाया है।

लाल ने कहा, ‘‘आग में कुछ फाइलों के जल जाने की जानकारी मिली है, लेकिन यह जांच का विषय है।’’

पुलिस घटना की जांच कर रही है।

भाषा सं जफर गोला

गोला

गोला