Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

पंजाब के जालंधर में गद्दा बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग लगी

चंडीगढ़, तीन सितंबर (भाषा) पंजाब के जालंधर जिले में बृहस्पतिवार को गद्दा बनाने वाली एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई, जिससे बस्ती बावा खेल इलाके में स्थित यह कारखाना घने काले धुएं और आग की लपटों में घिर गया।

दमकल विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, आग लगने की सूचना सुबह करीब सवा नौ बजे मिली। इसके बाद पांच से छह दमकल गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया।’’

अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्टरी घने काले धुएं से ढक गयी।

भाषा गोला सुरेश

सुरेश