Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

असम में एक पुलिसकर्मी ने दो सहकर्मियों की गोली मारकर हत्या की

रंगिया (असम), तीन सितंबर (भाषा) असम के कामरूप जिले में अंतरराज्यीय सीमा पर नवनिर्मित एक चौकी पर एक पुलिसकर्मी ने बृहस्पतिवार को दो सहकर्मियों की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तड़के असम-मेघालय सीमा पर बोको थाना क्षेत्र में गमेरीमुरा सीमा चौकी पर हुई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल चिरंजीव चौधरी ने कथित तौर पर अपनी ए के-47 राइफल से गोली चलाई, जिससे उसके दोनों सहकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान गमेरीमुरा चौकी के प्रभारी इंद्रजीत बोरा और कांस्टेबल फजरुल अली के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही बोको थाना प्रभारी मुन्ना पचानी एक टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।

बोको थाना प्रभारी ने बताया, 'आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के कारणों का अभी पता लगाया जाना बाकी है।

भाषा प्रचेता मनीषा

मनीषा