नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से बृहस्पतिवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है :-
वि13 : नेपाल लीड बाढ़
नेपाल में बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,252, लगातार बारिश से फिर बाढ़ का खतरा
काठमांडू, नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित इलाकों से लगातार शव बरामद किए जा रहे हैं जिससे मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर बृहस्पतिवार को 1,252 हो गयी है तथा भोटेकोशी नदी के ऊपरी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण फिर से बाढ़ आने का खतरा मंडरा रहा है।
दि29 : खरगे शुद्धीकरण प्रेस
छुआछूत की घटना थी 'शुद्धीकरण', हम राज्यसभा के सभापति से भी संपर्क करेंगे : खरगे
नयी दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुए कथित शुद्धीकरण के मामले को ‘‘छुआछूत की घटना’’ करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी इस मामले में राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन से भी संपर्क करेगी।
प्रादे1 : महाराष्ट्र नेपाल बाढ़ लापता
नेपाल बाढ़ : ठाणे के 10 तीर्थयात्री अब भी लापता
ठाणे, नेपाल-चीन सीमा पर अचानक आई बाढ़ में संपर्क व्यवस्था ध्वस्त होने और चौकियां बह जाने के बाद महाराष्ट्र के ठाणे जिले के 10 तीर्थयात्री अब भी लापता हैं।
दि26 : न्यायालय बीसीआई नालसार
छात्रों का आचरण नियंत्रित करने का बीसीआई के पास अधिकार नहीं : उच्चतम न्यायालय ने नालसार विवाद पर कहा
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय विधिज्ञ परिषद (बीसीआई) के पास कानून के छात्रों का आचरण नियंत्रित करने की वैधानिक शक्ति नहीं है।
प्रादे55 : पंजाब चड्ढा लीड एसआईआर
‘आप’ के कहने पर पंजाब की मसौदा मतदाता सूची में मेरे नाम के आगे ‘स्थानांतरित’ लिखा गया: राघव चढ्ढा
चंडीगढ़/नयी दिल्ली, पंजाब से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने बृहस्पतिवार को कहा कि मसौदा मतदाता सूची में उनके नाम के आगे ‘‘स्थानांतरित’’ लिखा गया है जबकि उनका मतदाता पहचान पत्र मोहाली में पंजीकृत है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली सरकार राजनीतिक बदले की भावना से चुनावी तंत्र का इस्तेमाल कर रही है।
प्रादे16 : बंगाल तृणमूल लीड अभिषेक कार्यालय
भाजपा के ‘गुंडों’ ने कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय में तोड़फोड़ की: अभिषेक बनर्जी
कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि हथियारों से लैस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोग बृहस्पतिवार तड़के यहां पार्टी के कैमक स्ट्रीट स्थित कार्यालय में जबरन घुस गये और परिसर में तोड़फोड़ की।
अर्थ8 : अमेरिका मिश्रा जीडीपी
अपर्याप्त जानकारी, पूरी तरह गलत: जीडीपी आंकड़ों पर विवाद में विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक मिश्रा
वॉशिंगटन, विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक नीलकंठ मिश्रा ने उन दावों को ‘‘अपर्याप्त जानकारी’’ और “पूरी तरह गलत” करार दिया जिनमें चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत के बजाय केवल 2.6 प्रतिशत रहने का दावा किया गया है।
अर्थ18 : भारत अमेरिका व्यापार गोयल
अमेरिका से प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले तरजीही दर की पेशकश पर ही बीटीए को अंतिम रूप देंगे: गोयल
नयी दिल्ली, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) का अंतिम प्रारूप तभी घोषित किया जाएगा, जब भारत के प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले अमेरिका तरजीही शर्तों की पेशकश करेगा।
प्रादे59 : तमिलनाडु विस मुख्यमंत्री लीड तमिल
मद्रास उच्च न्यायालय की प्रमुख भाषा के रूप में तमिल को मान्यता देने की मांग, विस में प्रस्ताव पारित
चेन्नई, तमिलनाडु विधानसभा ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय द्वारा पेश किए गए उस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया, जिसमें केंद्र सरकार से मद्रास उच्च न्यायालय की प्रमुख भाषा के रूप में तमिल को मान्यता देने का आग्रह किया गया है।
वि7 : द. अफ्रीका उच्चायुक्त मंदिर
भारत में दक्षिण अफ्रीकी राजदूत को प्रोटोकॉल उल्लंघन के आरोप से मुक्त किया गया
जोहानिसबर्ग, दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने भारत में अपने उच्चायुक्त अनिल सूकलाल को प्रोटोकॉल के किसी भी उल्लंघन के आरोप से मुक्त कर दिया है।
खेल5 : खेल हॉकी जूनियर एशिया संभावना
जूनियर एशिया कप में रिकॉर्ड छठा खिताब जीतने उतरेगी भारतीय टीम
मोकी (चीन), भारत की अंडर-21 पुरुष हॉकी टीम शुक्रवार से यहां शुरू होने वाले एएचएफ जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में रिकॉर्ड छठा खिताब जीतने की कोशिश करेगी, जबकि महिला टीम लगातार तीसरी ट्रॉफी जीतने के लिए मैदान पर उतरेगी।
खेल2 : खेल बैडमिंटन भारत
श्रीकांत ने लाई को हराकर उलटफेर किया, तन्वी चीन मास्टर्स से बाहर
शेनझेन, भारत के अनुभवी खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए गुरुवार को यहां कनाडा के विश्व में नौवें नंबर के खिलाड़ी विक्टर लाई को सीधे गेम में हराकर चीन मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
भाषा
प्रचेता मनीषा
मनीषा