Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता अगले महीने से लागू होगा: अधिकारी

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) अगले महीने से लागू होगा। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

वस्तुओं एवं सेवाओं के द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए दोनों देशों ने 27 अप्रैल को मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

अधिकारी ने बताया कि यह समझौता अगले महीने दोनों देशों की आपसी सहमति से तय तारीख को लागू होगा।

एफटीए के तहत न्यूजीलैंड में भारत के 100 प्रतिशत निर्यात को शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी।

इससे पहले न्यूजीलैंड में सिरेमिक, कालीन, वाहन व उसके कलपुर्जों समेत भारत के प्रमुख निर्यात उत्पादों पर अधिकतम 10 प्रतिशत तक शुल्क लगता था।

न्यूजीलैंड ने 15 साल में 20 अरब अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) करने की प्रतिबद्धता भी जताई है।

भाषा निहारिका

निहारिका