Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

दिल्ली के लोकायुक्त हरीश चंद्र मिश्रा का 67 वर्ष की उम्र में निधन

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) दिल्ली के लोकायुक्त न्यायमूर्ति हरीश चंद्र मिश्रा (सेवानिवृत्त) का बृहस्पतिवार सुबह निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी।

लोकायुक्त कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार, मिश्रा का निधन उनके आवास पर हुआ। उनका पार्थिव शरीर सफदरजंग अस्पताल में रखा गया है और अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा।

झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश मिश्रा को मार्च 2022 में दिल्ली का लोकायुक्त नियुक्त किया गया था। उन्होंने झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी सेवाएं दी थीं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे ‘‘बेहद पीड़ादायक’’ बताया है। उन्होंने दिवंगत मिश्रा की आत्मा की शांति और उनके परिवार के सदस्यों तथा शुभचिंतकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

भाषा प्रचेता वैभव

वैभव