Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

छत्तीसगढ़ के सुकमा में रिश्वत लेने के आरोप में खंड शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार

रायपुर, तीन सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वत लेने के आरोप में खंड शिक्षा अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले के मिसमा गांव के निवासी कवासी मंगल राम ने जगदलपुर में एसीबी को शिकायत की थी कि उनकी पत्नी कवासी सुशीला कन्या आश्रम डूब्बाटोटा में अधीक्षिका के पद पर पदस्थ है, जिसका वेतनमान का निर्धारण होने के बाद उन्हें 16 लाख रूपये की बकाया राशि का भुगतान होना है।

जब इसके लिए मंगल राम ने कोंटा के खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र कुमार यारदा से मुलाकात की तब यारदा ने मंगल राम से बकाये की राशि का भुगतान करवाने के एवज में कुल राशि का पांच प्रतिशत, यानी 80 हजार रूपए रिश्वत की मांग की।

अधिकारियों ने बताया कि प्रार्थी ने एसीबी में शिकायत की। उन्होंने बताया कि शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी पहली किश्त के रूप में प्रार्थी से 10 हजार रूपए लेने के लिए सहमत हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को जब आरोपी यारदा ने मंगल राम से 10 हजार रूपए प्राप्त किया तब एसीबी ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

भाषा संजीव मनीषा

मनीषा