Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

उप्र : गौशालाओं के खराब रख-रखाव पर दो ग्राम सचिव निलंबित

लखीमपुर खीरी (उप्र), तीन सितंबर (भाषा) जिले के हैदराबाद और ममारी गांवों में गौशालाओं के खराब रख-रखाव पर गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिषेक कुमार ने दो ग्राम सचिवों- सुरभि गौड़ और अखिलेश कुमार को निलंबित कर दिया है, जो कथित तौर पर इन गांवों में गौशालाओं के प्रभारी थे। बृहस्पतिवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

इसमें कहा गया है कि सीडीओ कुमार ने गोला, पसगवां, मितौली और रमियाबेहार के खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को उनके संबंधित ब्लॉकों में गौशालाओं की देखरेख और निगरानी में ढिलाई बरतने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

उन्होंने गौशालाओं के प्रबंधन में अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में तीन अन्य ग्राम सचिवों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया।

यह कार्रवाई तब हुई जब सीडीओ अभिषेक कुमार ने बुधवार को हैदराबाद, ममारी और कुछ अन्य स्थानों पर गौ-आश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण किया और पाया कि वहां भारी जल-जमाव है, जिससे उनके अंदर गायों को गंभीर असुविधा हो रही है।

उन्होंने बंधक गायों के लिए चारे की अपर्याप्त व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई। इसे गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने अधिकारियों की विभिन्न टीमें गठित कर जिले भर के अन्य सभी गौ-आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर अगले दो दिन के भीतर स्थिति रिपोर्ट सौंपने को कहा ।

भाषा सं जफर मनीषा वैभव

वैभव