Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

चिड़िया उड़ी, अंपायर ने खेल रोका तो मेदवेदेव ने विरोध जताया

न्यूयॉर्क, तीन सितंबर (एपी) यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में बुधवार को तब अजीब नजारा देखने को मिला जब दूसरे दौर के मैच के दौरान नेट पर बैठी एक चिड़िया के उड़ जाने पर चेयर अंपायर ने खेल बीच में रोक दिया, जिसे दानिल मेदवेदेव ने हास्यास्पद फैसला बताया।

मेदवेदेव ने उस फैसले का विरोध किया, जब अंपायर ने एक प्वाइंट को दोबारा खेलने का आदेश दिया क्योंकि लंबी चली रैली के दौरान दो पक्षी नेट के ऊपर बैठे थे।

दूसरे सेट में सेबेस्टियन गोरज़नी की सर्विस के दौरान मेदवेदेव 4-1 से आगे थे। लुई आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में एक प्वाइंट के दौरान नेट के ऊपर दो छोटी चिड़िया बैठ गई लेकिन खेल जारी रखा गया। दोनों खिलाड़ियों ने कई शॉट खेले लेकिन तभी मेदवेदेव ने एक फोरहैंड शॉट मारा और तभी एक चिड़िया उड़ गई। अंपायर टिमो यानजेन ने तुरंत खेल रोकने का इशारा किया। तब मेदवेदेव प्वाइ्ंट जीत चुके थे।

मेदवेदेव ने कहा, ‘‘मैंने अपने जीवन में इससे अधिक हास्यास्पद फैसला नहीं देखा। यह बहुत बुरा है। जब पक्षी नेट पर बैठे तो मुझे लगा कि अंपायर खेल रोक देंगे लेकिन उन्होंने खेल जारी रखा। मैंने सोचा चलो खेलते हैं लेकिन जैसे ही मैंने विजयी शॉट मारा, वह चिल्लाए, ‘रुको। रुको। रुको’।’’

एपी

पंत

पंत