Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

कर्नाटक के बागलकोट में स्कूल की छत गिरी, छह छात्र घायल

बागलकोट (कर्नाटक), दो सितंबर (भाषा) कर्नाटक के बागलकोट के मुगल्लोल्ली टांडा में बुधवार को एक सरकारी स्कूल की कंक्रीट की छत उस समय गिर गई जब कक्षाएं चल रही थीं, जिससे छह छात्र घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बागलकोट जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजानन बाले ने एक बयान में कहा कि इस घटना में मामूली रूप से घायल हुए सभी छह छात्र सुरक्षित हैं और उन्हें अस्पताल में उचित इलाज दिया जा रहा है।

बाले ने कहा कि पंचायत राज अभियांत्रिकी विभाग (पीआरईडी) को स्कूल की इमारत के क्षतिग्रस्त हिस्से की तुरंत मरम्मत करने का निर्देश दिया गया है।

भाषा शफीक रंजन

रंजन