Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

युद्धग्रस्त यूक्रेन में तेलंगाना के व्यक्ति की मौत, परिजनों ने बताया

जगतियाल, दो सितंबर (भाषा) तेलंगाना के जगतियाल जिले के एक व्यक्ति की युद्धग्रस्त यूक्रेन में मौत हो गई। परिजनों ने यह जानकारी दी।

परिजनों ने बुधवार को बताया कि जगतियाल जिले के हसनाबाद गांव के रहने वाले वी. सुदर्शन गौड़ (42) की 31 अगस्त की रात मिसाइल हमले में मौत हो गई।

सुदर्शन गौड़ के चचेरे भाई वेंकट राजम ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि यूक्रेन में एक यात्रा एजेंट ने हसनाबाद गांव के सरपंच को इस घटना की जानकारी दी।

वेंकट राजम ने बताया कि सुदर्शन गौड़ करीब तीन महीने पहले रोजगार की तलाश में यूक्रेन गए थे। वहां वह एक निर्माण कंपनी में मजदूर के तौर पर काम कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि सुदर्शन गौड़ की पत्नी और बच्चे गांव में रहते हैं।

सुदर्शन गौड़ के पार्थिव शरीर के करीब दो सप्ताह में गांव पहुंचने की उम्मीद है।

जगतियाल के विधायक संजय कुमार ने गांव पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

भाषा तान्या रंजन

रंजन