Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

नितिन नवीन ने भाजपा शासित राज्यों के जल संसाधन मंत्रियों के साथ बैठक की

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने केंद्र के जल जीवन मिशन को लागू करने की रूपरेखा पर चर्चा करने के लिए बुधवार को यहां अपने आवास पर भाजपा शासित सभी राज्यों के जल संसाधन मंत्रियों के साथ बैठक की।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी नवीन के आवास पर भाजपा के ‘जल मंथन - विकसित भारत जल शक्ति कार्यशाला’ में उपस्थित थे।

नवीन के आवास पर आयोजित ‘‘जल मंथन’’ बैठक में शामिल होने वाले राज्य के जल संसाधन मंत्रियों में हरियाणा की श्रुति चौधरी, उत्तराखंड के सतपाल महाराज और दिल्ली के प्रवेश वर्मा शामिल थे।

बैठक के बाद नवीन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज ‘जल मंथन’ कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा शासित राज्यों के जल संसाधन मंत्रियों के साथ अंतर-राज्यीय समन्वय एवं सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान पर एक अत्यंत सार्थक बैठक संपन्न हुई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश के करोड़ों परिवारों तक ‘नल से जल’ पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य हुआ है।’’

भाषा शफीक रंजन

रंजन