Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के उप रजिस्ट्रार पर पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा

वाराणसी (उप्र), दो सितंबर (भाषा) काशी हिंदू विश्वविद्यालय के उप रजिस्ट्रार की पत्नी ने उनके खिलाफ लंका थाने में बुधवार को एक महिला कर्मचारी के साथ संबंध रखने, मानसिक प्रताड़ना और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।

लंका थानाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के उप रजिस्ट्रार ए. वेलु की पत्नी ने उन पर विश्वविद्यालय की एक महिला कर्मचारी के साथ अवैध संबंध रखने, मारपीट करने और आत्महत्या के लिये उकसाने के आरोप लगाये हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं. सलीम शफीक

शफीक