Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

बिहारः मुजफ्फरपुर में दो बसों की टक्कर में चालक की मौत, पांच यात्री घायल

मुजफ्फरपुर, दो सितंबर (भाषा) बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बुधवार को दो बसों की आमने-सामने की हुई टक्कर में एक वाहन के चालक की मौत हो गई और पांच यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना औराई थाना क्षेत्र के बेदौल गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर अपराह्न करीब तीन बजे हुई।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव निवासी अजीत शर्मा के रूप में हुई है।

औराई के थाना प्रभारी सुनील कुमार ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि दोनों में से एक बस के चालक शर्मा को तुरंत श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसकेएमसीएच) ले जाया गया, जहां भर्ती होने के कुछ ही समय बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि दुर्घटनास्थल पर सड़क अपेक्षाकृत संकरी थी। उन्होंने बताया कि सीतामढ़ी की ओर से आ रही बस एक अन्य वाहन से आगे निकलने का प्रयास कर रही थी, तभी यह टक्कर हुई।

भाषा प्रचेता पवनेश

पवनेश