Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

भारत, कनाडा ने आपस में संवाद को मजबूत करने में हुई प्रगति का स्वागत किया

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) भारत और कनाडा ने बुधवार को एक अहम बातचीत की, जिसमें दोनों पक्षों ने साल के आखिर तक 'व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता पर बातचीत पूरी करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया।

विदेश मंत्रालय और ग्लोबल अफेयर्स कनाडा के अधिकारियों ने नयी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में सालाना विदेश कार्यालय परामर्श बैठक की।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सचिव (पूर्व) रुद्रेंद्र टंडन ने किया, जबकि कनाडाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मामलों के उप-मंत्री अरुण थंगराज ने किया।

इस बैठक में, जून 2025 से उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान की गति और द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

दोनों पक्षों ने ऊर्जा और जरूरी खनिजों, विज्ञान और तकनीक, शिक्षा, सुरक्षा और रक्षा सहयोग, संस्कृति, लोगों के बीच आपसी संबंधों और दूतावास मामलों सहित विभिन्न संस्थागत तंत्रों की प्रगति की समीक्षा की।

बयान में कहा गया है कि दोनों पक्षों ने दोनों देशों की सरकारों के बीच संस्थागत जुड़ाव और बातचीत को मजबूत करने की दिशा में हुई प्रगति का स्वागत किया।

भाषा सुभाष माधव

माधव