Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

भारत ने पाकिस्तान में हिंदू मंदिर तोड़े जाने की निंदा की

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) भारत ने बुधवार को पाकिस्तान के नरोवाल क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को कथित तौर पर नष्ट किए जाने की कड़ी निंदा की और इस्लामाबाद से मांग की कि वह इस घटना की तुरंत जांच करे तथा इसके लिए जिम्मेदार लोगों को पूरी तरह जवाबदेह ठहराए।

नयी दिल्ली ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने चाहिए और अपने सभी अल्पसंख्यक नागरिकों तथा उनकी सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा, संरक्षा एवं भलाई सुनिश्चित करने की अपनी मुख्य ज़िम्मेदारी पूरी करनी चाहिए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘‘हमने पाकिस्तान में नरोवाल ज़िले के सिराज गाँव में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर के तोड़े जाने की परेशान करने वाली खबरों पर गहरी चिंता जताई है। हम अल्पसंख्यक समुदाय के इस एक सदी पुराने पूजा-स्थल पर की गई तोड़-फोड़ की घटना की कड़ी निंदा करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अधिकारियों की साफ़ तौर पर दिख रही उदासीनता और एक सदी पुराने इस मंदिर की सुरक्षा करने में विफलता चिंताजनक है।’’

जायसवाल इस घटना के बारे में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम पाकिस्तान सरकार से मांग करते हैं कि वह इस घटना की तुरंत और पारदर्शी जांच करे तथा यह सुनिश्चित करे कि इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों को पूरी तरह जवाबदेह ठहराया जाए।’’

भाषा नेत्रपाल माधव

माधव