Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

कमजोर हाजिर मांग से जस्ता वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) हाजिर बाजार से कमजोरी का संकेत लेकर सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में बुधवार को जस्ता की कीमत मामूली गिरावट के साथ 415 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर माह की डिलिवरी वाले अनुबंध के लिए जस्ता का भाव 1.45 रुपये या 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 415 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 698 लॉट के लिए कारोबार हुए।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा बाजार में जस्ता कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश