Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

रेज आफ बिलीफ के आईपीओ को 3.63 गुना अभिदान

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) ‘मॉम्स बिलीफ’ ब्रांड के तहत काम करने वाली रेज आफ बिलीफ लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को बोली के दूसरे दिन 3.63 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 125 करोड़ रुपये के आईपीओ में 31,37,810 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 1,13,82,828 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

खुदरा निवेशकों के कोटा को 18.63 गुना बोलियां मिलीं जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 2.07 गुना बोलियां मिलीं। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए रखे गए हिस्से को एक प्रतिशत बोलियां मिलीं।

मंगलवार को बोली के पहले दिन ही आईपीओ को पूर्ण अभिदान मिल गया था।

रेज आफ बिलीफ लिमिटेड ने सोमवार को पांच एंकर निवेशकों से 50 करोड़ रुपये जुटाए। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 227-239 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ तीन सितंबर को बंद होगा। इस आईपीओ में 125 करोड़ रुपये (मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर) मूल्य के 52.30 लाख तक नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे।

निर्गम से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कंपनी के विस्तार की योजनाओं के लिए किया जाएगा। कंपनी के शेयर को आठ सितंबर के आसपास बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय